बड़े काम का फल है अंगूर, कोलेस्ट्रॉल के साथ इन बीमारियों में रामबाण औषधि


By Sandeep Chourey2023-05-01, 10:29 ISTnaidunia.com

अंगूर के फायदे

अंगूर भी एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है। अंगूर के संतुलित सेवन इन बीमारियों में फायदा होता है -

ब्लड क्लॉटिंग की समस्या

अंगूर में विटामिन K और कॉपर होता है, जो ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करने के साथ-साथ एनर्जी बढ़ाने का काम भी करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

अंगूर हमारे शरीर में बोन्‍स को भी मजबूत करता है। अंगूर में फाइबर, विटामिन बी-6, पोटेशियम, विटामिन C, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

हार्ट अटैक से बचाव

हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर काफी फायदेमंद होता है। काले अंगूर के रस में फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व होता है, जो खून के थक्के को नहीं जमने देता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है अंगूर

500 ग्राम लाल अंगूर रोजाना खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अंगूर शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान और सेल्स डैमेज को हील करने में काफी मददगार होता है। यह स्किन से लेकर बालों और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

याददाश्त में सुधार

अंगूर के सेवन से ब्रेन हेल्‍थ को बूस्ट मिलता है। मूड भी अच्छा रहता है और आप अल्जाइमर जैसी दिगामी बीमारियों से बचाव होता है।

मध्य प्रदेश में गर्मी के मौसम में ओलों की बारिश