अंगूर कई लोगों का पसंदीदा फल है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। अंगूर पोषक तत्वों का भंडार होता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। अंगूर में विटामिन सी (Vitamin C) अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभकारी होता है।
अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या है, वे अपनी डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।
कुछ लोगों को त्वचा एलर्जी का सामना करना पड़ता है। अंगूर में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं। वायरस से लड़ने में भी मददगार होते हैं।
मधुमेह से ग्रसित लोगों को अंगूर का सेवन करना चाहिए। ये शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं। अंगूर टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।
जो लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद है।