अंगूर या किशमिश, इन दोनों में क्या है अधिक फायदेमंद, जानें
By Kushagra Valuskar2023-04-03, 16:48 ISTnaidunia.com
सूखे मेवे
फल और सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अंगूर बहुत ही रसीले और स्वादिष्ट फल हैं। यह अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है।
अंगूर बनाम किशमिश
वहीं, अंगूरों को सुखाकर किशमिश बनाई जाती है। कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसका विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
अंगूर में पानी की मात्रा
अंगूर में 80 प्रतिशत पानी होता है। हालांकि किशमिश में पानी की मात्रा 15 फीसदी होती है। आइए जानते हैं किशमिश और अंगूर में क्या अधिक फायदेमंद है।
किशमिश
किशमिश में अंगूर से अधिक कैलोरी होती है। किशमिश अंगूरों को सुखाकर बनाई जाती है। यह प्रक्रिया चीनी और एंटीऑक्सिडेंट का उपयोग करती है।
कैलोरी
आधा कप अंगूर खान से आपको 30 कैलोरी मिलेगी। उतनी ही मात्रा में किशमिश खाने से शरीर को 250 कैलोरी मिलती है।
किशमिश के फायदे
किशमिश फाइबर का स्त्रोत माना जाता है। इसमें आयरन और पोटैशियम पाया जाता है। किशमिश में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करते हैं।
अंगूर के फायदे
अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। अंगूर कैंसर पैदा करने वाली किरणों से बचाते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप नियमित रूप से अंगूर खाते हैं, तो फेस के काले धब्बे और झुर्रियां कम होने लगती है।
स्वास्थ्य लाभ
दोनों खाद्य पदार्थों के अपने-अपने स्वास्थ्य लाभ हैं। अंगूर को ज्यादा हेल्दी माना जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है।