बरसात के मौसम में हरे सेब खूब मिलते हैं। लाल सेब की तरह ही हरे सेब भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते है।
हरे सेब स्वाद में हल्के खट्टे और बिल्कुल क्रिस्पी होते हैं। लाल सेब की तरह हरे सेब भी डाइट में शामिल करने से ढेर सारे मिनरल्स और विटामिन मिल सकते हैं।
सेब एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं । इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स भी होते हैं।
ग्रीन एप्पल में फाइबर ज्यादा होता है। ग्रीन एप्पल में पेक्टिन होता है, जो फाइबर का सोर्स है और प्रोबायोटिक का काम करते हैं, आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है।
ग्रीन एप्पल में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और टाइप-2 डायबिटीज को होने से रोकता है।
ग्रीन हेल्थ में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो सूजन और हार्ट हेल्थ को होने से रोकता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
ग्रीन एप्पल में फाइटोकेमिकल की मात्रा कैंसर से बचाने में सहायक होती है। ग्रीन एप्पल से डिमेंशिया जैसी बीमारी का रिस्क कम हो जाता है।