नींबू के ज्यादा सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान


By Shailendra Kumar19, Mar 2023 09:00 PMnaidunia.com

सेहत के लिए फायदेमंद

रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ नींबू के सेवन से वजन कम होता है और पाचन बेहतर होता है।

अधिक सेवन नुकसानदेह

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। इसका अधिक सेवन परेशानी खड़ी कर सकता है।

दांतों को नुकसान

नींबू अम्लीय प्रकृति का होता है। इसके अधिक सेवन से दांतों का इनेमल डैमेज हो सकता है और सेंसिटिविटी बढ़ जाएगी।

पेट की परेशानी

नींबू के ज्यादा सेवन से पेट की परेशानी हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र पर भी इसका खराब असर पड़ सकता है।

एसिडिटी

नींबू में काफी मात्रा में साइट्रिक एसिड होता है। इसके अधिक सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

किडनी स्टोन

नींबू में साइट्रिक एसिड के साथ ऑक्सलेट भी होता है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन किडनी में स्टोन हो सकता है।

माइग्रेन

नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है। ये एक प्राकृतिक मोनोमाइन है, जिससे सिरदर्द और माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है।

आलू के हैं शौकिन? जानें इसे खाने के फायदे