हरी मिर्च खाने में भले ही तीखी क्यों न होती हैं पर स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं हरी मिर्च खाने के 7 फायदों के बारे में।
हरी मिर्च के अंदर आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के अलावा विटामिन ए,विटामिन बी6, विटामिन सी समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते है।
हरी मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं। यह विटामिन शरीर में अन्य विटामिन्स को भली प्रकार से अवशोषित होने में मदद करता है।
हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। यह किसी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर और स्किन की सुरक्षा करता है।
हरी मिर्च के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मिलने वाला विटामिन C आपकी शरीर की रोगों की लड़ने की क्षमता को बढ़ाता हैं।
हरी मिर्च के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मिलने वाला विटामिन C आपकी शरीर की रोगों की लड़ने की क्षमता को बढ़ाता हैं।
रिसर्च के मुताबिक हरी मिर्च के सेवन से लंग कैंसर का खतरा भी कम रहता हैं। हालांकि इस बात के पुख्ता सबूत उपलब्ध नहीं है।
हरी मिर्च के अंदर मिलने वाला विटामिन सी हड्डियों, दांतों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। यह चोट और घाव को भरने में भी बेहद सहायक होता है।
हरी मिर्च का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। लेकिन कुछ लोग हद से ज्यादा मिर्ची का सेवन करते हैं। ऐसा करना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।