हरा धनिया हेल्थ के लिए नहीं किसी दवा से कम


By Sahil11, Jan 2024 04:08 PMnaidunia.com

हरा धनिया

सब्जी से लेकर कई चीजों में हरा धनिया डाला जाता है। धनिया के बीज हो या पाउडर किचन में रोजाना इसका इस्तेमाल किया जाता है।

धनिया खाने के फायदे

हरा धनिया का इस्तेमाल तो सभी करते हैं, लेकिन इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदों के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ेगी

विटामिन ए से भरपूर हरा धनिया आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम भी करता है। डाइट में इसे शामिल करने से आंखों में दर्द होने की परेशानी भी दूर हो जाती है।

बॉडी को मिलते हैं पोषण

शरीर को पोषण देना का काम भी धनिया करता है। बता दें कि हरे धनिये की पत्तियों में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी हरा धनिया आप खा सकते हैं। धनिया में मौजूद विटामिन सी, आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र होता है दुरुस्त

जिन लोगों को पाचन तंत्र से संबंधित परेशानी होती है, उन्हें हरा धनिया जरूर खाना चाहिए। इसका रोजाना सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी परेशानी दूर हो जाती है।

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

हरा धनिया खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो डायबिटीज होने का खतरा भी कम हो जाता है।

इन तरीकों से खाएं धनिया

धनिया को खाने का सबसे आसान तरीका है कि इसे दाल और सब्जी में मिलाकर खाएं। इसके अलावा, धनिया की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 5 कारणों से सर्दियों का सुपर फूड कहा जाता है खजूर