काले या हरे: दोनों में से कौन से अंगूर फायदेमंद है?


By Ritesh Mishra27, Feb 2025 03:52 PMnaidunia.com

बाजार में मिलने वाले काले और हरे दोनों तरह के अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन दोनों की अलग-अलग खासियत होती है।

काले और हरे अंगूर में ज्यादा फायदेमंद कौन?

अगर आप भी काले और हरे अंगूर के फायदों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो, आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि दोनों में कौन किस समस्या में ज्यादा फायदेमंद है।

हरे अंगूर

यह स्वाद में हल्के खट्टे होते हैं। इसका छिलका पतला होता है और इसमें अधिक पानी की मात्रा होती है।

काले अंगूर

काले अंगूर मीठे होते हैं और उसका छिलका मोटा होता है। इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हरे अंगूर के फायदे

हरे अंगूर में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इनमें विटामिन सी और के की अधिक मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर में रेस्वेराट्रोल और एंथोसाइनिन अधिक मात्रा में होते हैं, जो दिल की स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। काले अंगूर ब्रेन फंक्शन और याददाश्त को बेहतर करने में सहायक होते हैं।

काले या हरे अंगूर दोनों में कौन-सा ज्यादा फायदेमंद

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं और पाचन को ठीक रखना चाहते हैं, तो आपको हरे अंगूर का सेवन करना चाहिए। वहीं, अगर आप दिल और दिमाग को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आपको काले अंगूर का सेवन करना चाहिए।

इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

आंतों में चिपकी गंदगी कैसे साफ करें?