अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो दूध-चीनी वाले चाय का सेवन खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज रोगियों को कौन सी चाय पीनी चाहिए?
चाय पीने की लत कई लोग को होती है। उन्हीं में से कई डायबिटीज के मरीज भी होते हैं। इनको ऐसी चाय का सेवन करना चाहिए, जो शुगर बढ़ने न दे।
डायबिटीज वालों के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। दूध-चीनी वाली चाय की जगह ग्रीन पीना लाभकारी होगा।
डायबिटीज वालों के लिए ग्रीन टी इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी का सेवन करने से आप चाय भी पी लेते हैं और ब्लड शुगर का लेवल भी नहीं बढ़ता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण शुगर को कम करते हैं।
ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह-शाम 1 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इसे पीने से शुगर का स्तर ठीक रहेगा।
ग्रीन टी डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ