गर्मियों में हेल्दी भोजन के साथ ही फल का सेवन भी करना चाहिए। फल का सेवन करना कई समस्याओं में फायदेमंद होता है।
गर्मियों में कई सारे फल खाने के लिए मिलते हैं। इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। उन्हीं में से एक हरा फल भी है, जिसे खाने से शरीर को 4 फायदे मिलते है।
गर्मियों में मिलने वाले इस हरे फल का नाम अमरूद है। अमरूद का सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। इसकी तासीर भी काफी ठंडी होती है।
अमरूद का सेवन करने से पाचन में तेजी से सुधार नजर आता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी और फाइबर होता है, जो पेट को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
गर्मियों में अमरूद का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण और विटामिन-सी होता है।
अमरूद का सेवन हाई ब्लड शुगर वालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
अमरूद का सेवन करने से शरीर का वजन भी हेल्दी तरीके से कम होता है। दरअसल, इसमें लो कैलोरी और उच्च फाइबर होता है।
रोजाना कम से कम 1 अमरूद का सेवन करें। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ