वास्तु शास्त्र के नियमों को हिंदू धर्म काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। आइए जानते है इसके अनुसार घर का अतिथि कक्ष कैसा होना चाहिए।
अगर घर के कमरे वास्तु के अनुसार सही से बने तो इससे घर में वास्तु दोष का वास नही होता हैं।
वास्तु के अनुसार घर में गेस्ट रूम उत्तर पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। इस दिशा को काफी शुभ माना जाता हैं।
गेस्ट रूम में बेड हमेशा पश्चिम या दक्षिण की दिशा में रखना चाहिए और बाथरूम का गेट बेड के सामने भी नही होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक गेस्ट रूम की खिड़की को उत्तर दिशा या पश्चिम दिशा की ओर बनना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक गेस्ट रूम के दरवाजे की बात करें तो इसको पूर्व दिशा में होना चाहिए।
गेस्ट रूम रंग वास्तु के अनुसार सफेद, नीले और हरे होना चाहिए। गेस्ट रूम में हमेशा हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।