महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का 78 वर्ष की उम्र में दिल और किडनी संबंधी बीमारी के चलते 5 जून को निधन हो गया।
गुफी पेंटल ने करियर में कई सारे टीवी शोज और फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन उन्हें खासी प्रसिद्ध महाभारत में ‘शकुनी’ का किरदार निभाने के लिए मिली थी।
गुफी पेंटल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 को पंजाब के तरनतारन में हुआ था। एक्टर 1975 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय थे।
गुफी ने अपने 40 साल से ज्यादा के करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
गुफी ने अपने करियर में 15 से ज्यादा टीवी शोज में काम किया है डॉक्टर को महाभारत, कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई सीरियलों में उनके दमदार किरदार के लिए जाना जाता हैं।
सिर्फ महभारत ही नहीं बल्कि ओम नमः शिवाय टीवी शो, द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण टीवी शो और महाभारत और बर्बरीक फिल्म में भी गुफी ने शकुनी का किरदार निभाया था।
1975 में गुफी ने रफू चक्कर फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्टर ने कुल 10 फिल्मों में काम किया था।
गुफी पेंटल के निधन पर उनके साथ काम कर चुके साथ कलाकार मुकेश खन्ना और फिरोज खान आदि ने दुख जताया हैं।