ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। आइए जानते है शरीर को गर्म रखने वाली पौष्टिक चीज के बारे में।
गोंद एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। प्राकृतिक रूप से चिपचिरा गोंद पेड़ों से प्राप्त होता है। इससे बने लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
गोंद के अंदर कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व पाएं जाते है। ठंड में इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते है।
कैल्शियम से भरपूर गोंद हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मिलने वाले आवश्यक पोषक तत्व हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
गोंद के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही, जोड़ों के दर्द में आराम भी मिलता है। यह एक गर्म तासीर वाला पौधा होता है। इसके सेवन से शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलता है।
गोंद शरीर को गर्मी प्रदान करने का काम करता है। अगर ठंड में इसका सेवन किया जाए तो ठंड लगने की समस्या कम होती है। साथ ही, सर्दी-खांसी और अन्य सीजनल बीमारियों से भी बचाता है।
एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर गोंद इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है। यह शरीर को रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
फाइबर से भरपूर गोंद पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है। पोटैशियम से भरपूर गोंद ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।