इस साल 1 मई को गुरु ग्रह गोचर करेंगे। बता दें कि यह ग्रह लगभग एक साल के बाद ही गोचर करते हैं। इस वजह से गुरु ग्रह के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है।
फिलहाल गुरु ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं। इस राशि में गुरु ने 22 अप्रैल 2023 में गोचर किया था। अब तकरीबन एक साल के बाद गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
गुरु ग्रह के बारे में बता दें कि उन्हें धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। जहां अन्य ग्रह साल में कई बार गोचर करते हैं। वहीं, गुरु ग्रह पूरे साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं।
मई माह में होने वाले गोचर का प्रत्यक्ष तौर पर 3 राशि वालों को लाभ मिलेगा। आइए जान लेते हैं कि इन राशियों में आपका नाम शामिल है या नहीं।
गुरु ग्रह के गोचर का लाभ सिंह राशि वालों को भी मिलेगा। 1 मई 2024 से इन राशि वालों को पूरे साल सफलता प्राप्त होगी। ऐसा कहा जा सकता है कि इन राशियों के लिए गुरु का गोचर लकी साबित होगा।
इस लिस्ट में कन्या राशि वालों का नाम भी शामिल है। गुरु ग्रह के गोचर के बाद से ही कन्या वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और ज्यादातर कार्यों में सफलता हासिल होगी।
गुरु ग्रह का गोचर कर्क राशि वालों के लिए भी फायदेमंद साबित रहेगा। इस राशि वालों को रोजगार में तरक्की के मौके लगातार प्राप्त होंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी की पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है। यहां मौजूद जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है।
यहां हमने जाना कि गुरु ग्रह के गोचर करने का किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ