Guru Mahadasha: गुरु की महादशा से इन लोगों को मिलता है खूब धन, सुख और सम्मान


By Ekta Sharma04, Nov 2022 08:47 PMnaidunia.com

गुरु ग्रह

जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उन लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

गुरु की महादशा

जब गुरु की महादशा चल रही हो तो इन लोगों को खूब तरक्की, धन-दौलत और मान-सम्मान मिलता है। ऐसे लोग दान-धर्म बहुत करते हैं।

गुरु ग्रह अशुभ स्थिति

जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं, उन्हें करियर में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती है। वैवाहिक सुख भी इन्हें नहीं मिल पाता है।

गुरु ग्रह मजबूत करने के उपाय

अगर आप गुरु ग्रह मजबूत करना चाहते हैं तो गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। इसी दिन पीली मिठाई का सेवन भी करना चाहिए।

बृहस्पति देव की उपासना

गुरु अगर अशुभ हो तो बृहस्पति देव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करना चाहिए।

हल्दी डालकर नहाएं

नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाने से गुरु ग्रह के अशुभ असर से निजात मिलती है। साथ ही ग्रह मजबूत होता है।

Navratri 2023: सभी बाधाएं दूर करेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र