Guru Margi: 24 नवंबर से गुरु चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय
By Ekta Sharma2022-11-14, 11:19 ISTnaidunia.com
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मार्गी गुरु बहुत शुभ फलदायी साबित होंगे। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं।
कर्क राशि
गुरु की सीधी चाल से कर्क राशि वालों को काफी फायदा होने वाला है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ हो सकता है।
कन्या राशि
गुरु की चाल में परिवर्तन कन्या राशि वालों को काफी लाभ कराने वाली है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
24 नवंबर से वृश्चिक राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि
गुरु के मार्गी होने से इस राशि वालों को कारोबार में मुनाफा होगा। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
Feng Shui: फेंगशुई के इन उपायों से चमक उठेगा भाग्य