ज्योतिष में गुरु ग्रह की स्थिति का विशेष महत्व होता है। बृहस्पति 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हुए थे और अब 24 नवंबर 2022 को फिर से मार्गी होंगे।
मेष राशि वालों के लिए गुरु ग्रह की वक्री स्थिति परेशानियों का कारण बन सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
सिंह राशि वालों के गुरु ग्रह की वक्री स्थिति कष्टकारी साबित हो सकती है। स्वभाव में बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को धन संबंधी कार्यों में सावधानी रखना होगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
गुरु ग्रह की स्थिति शुभ करने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पीली चीजों का दान करना चाहिए।
गुरु को मजबूत करने के लिए रोज ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स गुरवे नमः मंत्र का जाप मंत्र का जाप करना चाहिए।
गुरु कमजोर होता है तो उन्हें चने के बेसन, चीनी और घी से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए, साथ ही पुखराज धारण करना चाहिए।