बृहस्पति को समृद्धि, खुशहाली, अध्यात्म और पूजा-पाठ का अधिपति माना जाता है। बृहस्पति की चाल में बदलाव सभी राशियों के जीवन पर असर डालेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति 4 सितंबर को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर वक्री होने जा रहे हैं।
देवगुरु के अस्त होने से विपरीत राजयोग बन रहा है। ऐसे में सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेंगे।
कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मेष राशि वालों के लिए वक्री बृहस्पति अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में प्यार बना रहेगा। आप नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। निवेश करने वालों को लाभ होगा।
कर्क राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वालों को इस दौरान पद और प्रतिष्ठा हासिल होगी।