घर की तिजोरी को भर देंगे गुरुवार के ये उपाय


By Arbaaj09, Nov 2023 05:51 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन काफी विशेष माना जाता है।

भगवान विष्णु

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन कुछ उपाय करना से कई समस्याओं का हल हो सकता है।

तुलसी दल

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को तुलसी का दल अर्पित करें। पूजा करने के बाद तुलसी के दल को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।

सुपारी

गुरुवार के दिन सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखने से धन में बढ़ोतरी होती है।

हल्दी की गांठ का माला

गुरुवार को हल्दी की गांठ का माला भगवान गणेश को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन का योग बनता है।

लाल कपड़ा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिजोरी में लाल कपड़ा रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर पूजा में इस्तेमाल किया गया लाल कपड़ा गुरुवार को तिजोरी में रखते है, तो धन में लाभ होता है।

विष्णु चालीसा

अगर आप गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा पाठ करते है, तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

दीपक जलाएं

अगर घर में धन से जुड़ी समस्याएं नकारात्मक ऊर्जा के कारण भी होता है, इसलिए गुरुवार के दिन शाम में दीपक जलाएं।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Dhanteras 2023: गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय न करें ये गलतियां