हिंदू धर्म में हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है।
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने की भी मान्यता है। यदि आप अपना भाग्य जगाना चाहते हैं तो इस दिन केले के वृक्ष पर कुछ चीजों को जरूर चढ़ाएं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। यही कारण है कि इस पेड़ की पूजा की जाती है।
केले के पेड़ पर जल में हल्दी मिलाकर चढ़ाएं। हल्दी वाला जल चढ़ाने से आपका सोया हुआ भाग्य आसानी से जाग सकता है।
केले के पेड़ की जड़ के पास गुड़ और चने की दाल भी गुरुवार के दिन चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी।
यदि आपको जीवन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में हल्दी की साबुत गांठ रख दें।
केले की जड़ में 1 रुपए का सिक्का भी आप गाड़ सकते हैं। इस उपाय को करने के बाद आपको पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केले के पेड़ से जुड़े उपाय सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
केले के पेड़ से जुड़े कुछ उपायों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ