जीवन में कई बार लोग जानबूझकर भी ऐसी गलतियां करते है जिससे वो पूरा जीवन गरीबी में गुजारते है। आइए जानते है किस 1 आदत की वजह से पूरा जीवन में कंगाली में गुजरता है?
जरूरत पड़ने पर हर व्यक्ति कर्ज लेता है। कर्ज लेना कोई अच्छी आदत तो नहीं, परंतु जरूरत के समय पर लेना गलत नहीं माना जाता है। हालांकि, कर्ज लौटाना भी आवश्यक होता है।
गरुण पुराण के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी कर्ज बकाया नहीं रखना चाहिए। जरूरत के समय काम आने वालों को हमेशा समय पर उनके पैसे वापस लौटा देने चाहिए।
अगर आपने अधिक कर्ज लिया है और समय पर वापस नहीं कर पा रहे है तो सामने वाले व्यक्ति से एक समय मांग लें। एक समय अवधि में थोड़ा- थोड़ा करके कर्ज लौटाने का प्रयास करें।
कभी भी कर्ज बकाया नहीं छोड़ना चाहिए। हमेशा उधार में लिए पैसे को वापस करना चाहिए, ताकि दोबारा जरूरत पड़ने पर सामने वाला आपको धन देने में झिझक न रखें।
अगर कोई व्यक्ति उधार लिया धन समय पर वापस नहीं करता है तो मां लक्ष्मी उसे नाराज हो जाती है। मां लक्ष्मी के रुठने से उसकी आर्थिक स्थिति और डामाडोल रहने लगती है।
अगर कर्ज लौटाने की सही नियत से लिया जाए तो वह बुरा नहीं माना जाता है। अगर आपकी नियत में खोट है और आप कर्ज लौटाना ही नहीं चाहते तो अवश्य ही आप पूरे जीवन गरीबी में रहेंगे।
कर्ज न लौटाने की वजह से व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। साथ ही, मां लक्ष्मी के रुठने से व्यक्ति हमेशा आलस और चिंता में रहता है।
अगर आपको कर्ज न लौटाने के नुकसान से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com