जो लोग खानदानी रईस होते हैं, उन्हें उनके मिजाज और तहजीब से पहचाना जा सकता है। वहीं, नए-नए अमीर बने लोग अलग घमंड रखते हैं।
आज हम इस लेख में आपको खानदानी रईस लोगों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देख आप पहचान सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति खानदानी रईस है या नया-नया अमीर बना है।
खानदानी अमीर लोग किसी से भी रूड तरीके से बात नहीं करते। वो शब्दों का सही चुनाव करते हैं और तहजीब से बोलते हैं। हर किसी को सम्मान देना उनकी आदत होती है।
अपनी दौलत और रईसी को दिखाने की कोशिश नहीं करते। सिंपल लेकिन क्लासी कपड़े पहनते हैं। हर मौके पर अपने कल्चर और परंपराओं का ध्यान रखते हैं।
खानदानी अमीर लोग सतही बातों से ज्यादा गहरी और अर्थपूर्ण बातें करते हैं। किताबें पढ़ना, आर्ट और कल्चर में रुचि लेना पसंद करते हैं।
खानदानी रईस लोग स्टाफ, नौकरों या किसी भी जरूरतमंद को इंसानियत के नजरिए से देखते हैं। यह किसी से भी अहंकार में बात नहीं करते।
खानदानी अमीर लोग खान-पान से लेकर रहन-सहन तक उनका अंदाज क्लासिक होता है। फिजूलखर्ची से बचते हैं, लेकिन जरूरत के वक्त पैसे खर्च करने से नहीं हिचकिचाते।
ये आदतें खानदानी रईस लोगों में होती है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com