पाचन तंत्र के मजबूत रहने पर कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल और कुछ गलत आदतों की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर बन रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि खाने को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए, लेकिन लोग इसके विपरीत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं। इसकी वजह से अपच की समस्या हो सकती है।
कुछ लोग खाना खाने के बाद नहाने की गलती करते हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि खाना खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय होता है, लेकिन तुरंत नहाने की वजह से अग्नि ठंडी पड़ जाती है और खाना पचाने में मुश्किल होती है।
खाना खाने के साथ कुछ लोग पानी पीते हैं। ऐसा करने से पाचन शक्ति बिगड़ सकती है। इससे बचने के लिए खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पिएं।
काम और जिंदगी का तनाव आजकल लोग ज्यादा लेते हैं। शायद आपको पता भी नहीं होगा कि इसका बुरा असर आपके पाचन तंत्र पर भी पड़ता है।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो जरूरत से ज्यादा खाना एक ही बार में खा लेते हैं। हालांकि, ओवरइटिंग की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है।
कुछ लोगों का सोने और खाने का रूटीन बिल्कुल गड़बड़ होता है। यदि ऐसा करना आपकी आदत बन जाती है तो यह पाचन तंत्र के लिए सही नहीं है।
बासी खाना खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से आपको कई पाचन संबंधित रोग भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए एक बार में जरूरत से ज्यादा खाना न बनाएं।