बिगड़ते लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों का असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसा भी देखने को मिलता है कि कुछ लोगों का दिमाग उम्र से पहले बूढ़ा हो जाता है।
दिमाग को कमांड मिलती है उसके बाद ही हमारी बॉडी में मूवमेंट होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
खराब लाइफस्टाइल का बुरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। कुछ खराब आदतों की वजह से दिमाग कई बीमारियों का शिकार हो सकता है।
ज्यादातर लोग उठने और सोने के सही समय का पालन नहीं करते हैं। शरीर में नींद की कमी होती है तो इसका असर हमारी याददाश्त पर पड़ता है।
कुछ लोगों का स्क्रीन टाइम ज्यादा होता है। मोबाइल और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करने का बुरा असर दिमाग पर पड़ता है। इससे बचने के लिए थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है।
अल्कोहल यानी ड्रिंक करने की आदत दिमाग के लिए जहर से कम नहीं है। शराब पीने से स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
ज्यादातर अकेले होते ही किसी न किसी बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं। ओवरथिंकिंग की आदत दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
जंक फूड खाने से आप मोटापा समेत कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अगर आप काफी ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो बातों को भूल जाने की परेशानी भी हो सकती है।