दांतों के पीलेपन से 2 मिनट में मिलेगा छुटकारा, बस करें ये काम


By Sahil13, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

दांतों का पीलापन

ओरल हेल्थ का ध्यान रखने के बाद भी कुछ लोगों के दांत पीले रहते हैं। दांतों के पीलेपन की वजह से लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं।

प्लाक होगी साफ

दांतों पर जमे पीलेपन को प्लाक कहा जाता है। ये बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत होती है, जो अक्सर दांतों पर जम जाती है। आइए जान लेते हैं कि इसे कैसे दूर किया जा सकता है।

शरीर में ना हो ये कमी

आपको जान लेना चाहिए कि दांतों की हेल्थ के लिए विटामिन सी और विटामिन डी बेहद जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी होने से दांतों से जुड़ी परेशानी बढ़ जाती है।

नारियल तेल

दांतों से प्लाक को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लॉरिक एसिड होता है, जो दांतों के बैक्टीरिया को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है।

दांतों पर कैसे लगाएं?

नारियल के तेल को दांतों पर उंगली की मदद से रगड़ें। इसके बाद कुल्ला कर लें। अगर आप चाहे तो इसके बाद ब्रश भी कर सकते हैं।

संतरे का छिलका

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर से रोजाना ब्रश करने से दांत चमकदार हो जाएंगे।

नींबू

नींबू से भी दांतों को चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए नींबू रस की कुछ बूंदे बेकिंग सोडा में मिलाएं। अब इस पेस्ट को कुछ देर तक दांतों पर लगा रहने दें। इसके बाद पानी से कुल्ला कर लें।

विनेगर

दांतों को साफ करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस विनेगर का पीएच दांतों के पीलेपन को तुरंत साफ कर देगा।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 7 चीजों के सेवन से डायबिटीज होगा कम