पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बदलें ये 5 आदत


By Sahil16, Feb 2024 11:52 AMnaidunia.com

पेन फ्री पीरियड्स

महिलाओं को हर महीने आने वाले पीरियड्स अपने साथ कई परेशानियां लेकर आते हैं। इस अवधि के दौरान सबसे बड़ी तकलीफ पेट में दर्द होने की होती है।

इन आदतों को बदलें

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को महिलाओं की कुछ गलतियां ज्यादा बढ़ा सकती है। इससे बचने के लिए कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी है।

कम पानी पीना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स के मुश्किल दिनों में सही मात्रा में पानी पीने से पेट की सूजन को कम किया जा सकता है।

एक्सरसाइज न करना

हम सभी जानते हैं कि बॉडी को हेल्दी रखने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी है। खासकर पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज जरूर करें।

ठंडे पानी से नहाने की आदत

यदि आप पीरियड्स के समय में ठंडे पानी से नहाने की गलती करती हैं तो इस आदत को बदल लें। दरअसल, इस दौरान ठंड लगने से पेट का दर्द बढ़ सकता है।

मेंटल स्ट्रेस में रहना

पीरियड्स के समय आपको स्ट्रेस लेने से भी बचना होगा। डॉक्टर का भी कहना है कि तनाव लेने की वजह से अनियमित पीरियड होने का खतरा बढ़ जाता है।

हेल्दी डाइट न खाना

पीरियड्स के समय ज्यादातर महिलाएं अपनी डाइट से ज्यादा खा लेती हैं। ऐसा स्वाभाविक भी है क्योंकि पीरियड्स के दौरान भूख ज्यादा लगती है। हालांकि, इस दौरान हेल्दी फूड्स खाने की कोशिश करनी चाहिए।

पेट में नहीं होगा दर्द

डाइट संबंधित गलतियों को न करने से पीरियड्स के समय होने वाले पेट दर्द को कम किया जा सकता है। बशर्ते इन आदतों को जल्द से जल्द बदलना होगा।

पीरियड्स और महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही काम की जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हड्डियों को खोखला बनाती हैं खाने की ये चीजें