जले तवे को चमकाने का देसी जुगाड़, नहीं पड़ेगी ईंट से घिसने की जरूरत


By Ritesh Mishra03, Feb 2025 12:31 PMnaidunia.com

किचन में काम करने के दौरान जिन बर्तनों को धोने में सबसे ज्यादा समस्या आती है, वो तवा और कढ़ाई हैं। जिसे साफ करने में घंटों का समय लगता है।

तवे पर जमी चिकनाई

इन्हें साफ करने के लिए महिलाएं घंटों तक तवा को ईंट से घिसती हैं, तब भी वो पहले की तरह नहीं चमक पाता है।

तवे को कैसे साफ करें?

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा आसान उपाय बताएंगे, जिससे आपको आपके तवे पर जमे जिद्दी चिकनाई को साफ करने में मदद मिलेगी।

फिटकरी से तवा कैसे चमकाएं?

गंदे और जले हुए तवे को आसानी से साफ करने के लिए आप फिटकरी की मदद लें सकते हैं। इससे आपका तवा नया जैसा हो जाएगा।

नया जैसा तवा कैसे करें?

तवे को चमकाने के लिए सबसे पहले इसे गैस पर चढ़ाएं। अब इसमें पानी डाल लें। पानी को 5 मिनट के लिए गर्म होने दें।

हल्के गर्म पानी से साफ करें तवा

पानी जब हल्का गर्म हो जाए, तो तवे पर फिटकरी को रगड़े। ऐसा 5 मिनट तक करें। इसके बाद तवे को डिश वॉश से साफ करें।

कढ़ाई को कैसे साफ करें?

आप जब इसे धोएंगे, तो आप देखेंगे कि तवा पहले की तरह चमक गया है। इसी तरह आप कढ़ाई को भी साफ कर सकते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल बालों के लिए है वरदान, ऐसे लगाएं