सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे अक्सर सूखने लगते हैं। ऐसे में इस एक चीज को मिलाकर तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाने में मदद मिल सकती है।
तुलसी के पौधे कई कारणों से सूख सकते हैं जैसे ज्यादा या कम पानी देना, तेज या कम धूप में रखना, पोषण तत्वों की कमी और खराब मिट्टी के कारण हो सकता है।
चायपत्ती में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मिट्टी को दोबारा उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं।
चायपत्ती की खाद दो तरीकों से बना सकते हैं। पहला चायपत्ती को सीधा मिट्टी में मिलाएं और दूसरा इसे पानी में भिगोएं इसके बाद जब इसका रंग गहरा होने लगे, तो इसे इस्तेमाल करें।
तुलसी या किसी भी पौधे में हर 10-15 दिन में खाद डालना सही माना जाता है। ध्यान रहे, ज्यादा खाद डालने से पौधे को नुकसान हो सकता है।
सर्दियों में तुलसी पौधे की देखभाल करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें जैसे सुबह के समय इसे धूप में रखें, हर दिन थोड़ा पानी डालें और ठंड से बचाने के लिए इसे कपड़े से ढ़कें।
अगर आपको चायपत्ती की खाद बनाने में परेशानी हो रही है, तो ऐसे में लकड़ी की खाद, गोबर की खाद, सब्जियों के छिलकों से बनाई गई खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com