आंवले में विटामिन ए, सी और ई और दही में विटामिन ए और प्रोटीन होता है। ये सभी पोषक तत्व बालों के लिए काफी फायदेमंद है।
यदि आपके डैंड्रफ हो गई है, तो आप आंवला और दही हेयर मास्क लगा सकते हैं।
आंवला और दही बालों के झड़ने से रोकता है। दही स्कैल्प को साफ करता है। जिससे फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं।
आंवला और दही बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
कई लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। आप बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाने के लिए आंवला और दही लगा सकते हैं।
अगर आपके बाल डैमेज और रूखे हैं, तो आंवला और दही हेयर मास्क लगाना फायदेमंद हो सकता है। आंवला और दही लगाने से बाल चमकदान बनते हैं।
दही और केले के साथ आंवले का उपयोग करके बनाया हेयर मास्क से बालों को अच्छा मॉइश्चराइज मिलता है।
आंवला पाउडर, रीठा पाउडर, शिकाकाई और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इससे अपने बालों में लगाएं और घंटे बाद धो लें।
100 मिलीलीटर पानी में आधा कप आंवले का रस मिलाएं। इससे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।