Hair Care: लंबे बालों के लिए लगाएं यह 1 सफेद चीज


By Sahil19, Oct 2023 08:00 AMnaidunia.com

हेयर केयर

मजबूत बालों की केयर करना भी बेहद जरूरी है। हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ जैसी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको घर में मौजूद एक सफेद चीज का इस्तेमाल करना चाहिए।

छाछ के फायदे

पेट को ठंडा रखने वाली छाछ आपके बालों को भी कई चमत्कारी लाभ पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

छाछ के पोषक तत्व

छाछ में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं और ये गुड बैक्टीरिया से भी भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल करने से बालों को भी घना बनाया जा सकता है।

कैसे लगाएं छाछ

बालों को मजबूत बनाने के लिए छाछ बेहद फायदेमंद है। इसे बालों पर अप्लाई करने के लिए इसका हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।

इन चीजों को करें शामिल

हेयर मास्क तैयार करने के लिए छाछ में ऑलिव ऑयल और बेसन मिलाएं। इन तीनों चीजों की मदद से एक मास्क तैयार कर लें।

स्कैल्प पर लगाएं हेयर मास्क

छाछ से तैयार हुए हेयर मास्क को स्कैल्प पर अप्लाई करें और अच्छे से मसाज करना भी न भूले। इसके बाद इसे तकरीबन आधे घंटे तक बालों पर लगा रहने दें।

डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

ज्यादातर महिलाओं को लंबे बालों की वजह से डैंड्रफ की परेशानी का सामना भी ज्यादा करना पड़ता है। खैर, इस हेयर मास्क की मदद से डैंड्रफ से बेहद जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

बाल बन जाएंगे चमकदार

छाछ का इस्तेमाल करने से बाल लंबे और घने बनते हैं। इसके साथ ही, बालों की खोई हुई चमक भी लौटकर वापिस आ जाएगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मूड खराब होने पर खाएं ये 4 फूड्स , तुरंत शांत हो जाएगा दिमाग