आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कभी-कभी हमारा मूड कई बार बिना किसी वजह के खराब हो जाता है। इसके बारे में कभी हम भी समझ नहीं पाते हैं।
ऐसे में किसी काम को करने में मन नहीं लगता है और रात को नींद नहीं आती है। लेकिन, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आप अपने डाइट में कुछ खास फूड्स को शामिल करके अपने मूड को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि खराब मूड में कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए।
अंडे में सेरोटोनिन बढ़ाने वाली एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन की मात्रा अधिक होती है। अंडे खाने से माइंड में सेरोटोनिन का स्राव बढ़ता है।
इससे मूड अच्छा होता है और नींद भी अच्छी आती है। एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना 1 से 2 अंडे खाने से डिप्रेशन में कमी आती है।
इससे मूड अच्छा होता है और नींद भी अच्छी आती है। एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना 1 से 2 अंडे खाने से डिप्रेशन में कमी आती है।
अनानास यानी पाइनएप्पल, सेरोटेनिन का एक सीधा स्रोत है। कई स्टडी में यह पाया गया है कि अनानास का सेवन करने से दिमाग में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है।
यह मूड को बेहतर बनाने का काम करता है। लेकिन हमेशा फ्रेश अनानास में सेरोटोनिन की मात्रा कम हो जाती है। आप इसे खाकर मूड सही कर सकते हैं।
टोफू में सेरोटोनिन नामक एक रसायन पाया जाता है जो मस्तिष्क में भावात्मक असंतुलन को कम करने में मदद कर सकता है।