इन गलतियों की वजह से झड़ते हैं पुरुषों के बाल


By Akanksha Jain02, Mar 2023 01:06 PMnaidunia.com

झड़ते बाल

बालों का झड़ना आम बात है लेकिन ज्यादा बाल झड़ना सभी के लिए टेंशन की बात है। पुरुषों के बाल झड़ने की कुछ खास वजहें हो सकती हैं, चलिए जानें-

जेनेटिक्स

कई बार बालों के झड़ने की वजह जेनेटिक्ल होता है, यानी ये समस्या आपके परिवार में चलती आ रही है। 

बढ़ती उम्र

बढ़ती उम्र के साथ-साथ बाल झड़ने लगते हैं या फिर सफेद होने लगते हैं। कई बार बालों की ग्रोथ कम हो जाती है तो कई बार बाल आना ही बंद हो जाते हैं।

हार्मोन में बदलाव

हार्मोन में बदलाव भी बाल झड़ने की एक बड़ी वजह है। ज्यादातर डीहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन की वजह से बाल झड़ते हैं।

दवा के साइड इफेक्ट

कई बार आप कुछ ऐसी दवाइयों का सेवन कर लेते हैं जिसके साइड इफेक्ट की वजह से बाल झड़ने लगते हैं।

स्ट्रेस

अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो आपके बाल झड़ने लगते हैं लेकिन अगर आप कम तनाव लेंगे तो ये समस्या सही भी हो जाती है।

इंफेक्शन

कई बार फंगल इन्फेक्शन की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। यहां तक की सिफलिस जैसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से व्यक्ति गंजा भी हो सकता है।

लाइफस्टाइल

बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल भी होता है। अगर आप हेल्दी फूड की जगह जंक फूड का सेवन ज्यादा करेंगे तो भी आपके बाल झड़ सकते हैं।

हैल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.naidunia.com के साथ

Health Tips: काली मिर्च औषधीय गुणों की खान, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान