रविवार के दिन बाल धोना चाहिए या नहीं? जानिए


By Lakshita Negi06, Dec 2024 06:30 PMnaidunia.com

रविवार को बाल धोना शुभ है या अशुभ?

रविवार को बाल धोना शुभ है या अशुभ ये सवाल कई सदियों से समाज में चला आ रहा है। क्या आप भी इस बारे में सोचते हैं। अगर हां तो आज जान ही लीजिए कि इस बात के पीछे का सच क्या है।

परंपरा का असर

कुछ धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से रविवार को बाल धोना अच्छा नहीं कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रविवार सूर्य देव का दिन होता है और इस दिन बाल धोने से सूर्य देव का अपमान होता है। क्या ये धारणा सच है या सिर्फ मान्यता है?

जानें रविवार के दिन हेयर वॉश पर विज्ञान क्या कहता है?

साइंस के हिसाब से देखा जाए तो बाल धोने के लिए कोई विशेष दिन तय नहीं किया गया है। बालों की सफाई और उनकी देखभाल बहुत जरूरी होता है। अपनी पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखते हुए हेयर वॉश किया जाता है इसलिए यह एक मिथ है।

हेयर हेल्थ के हिसाब से करें हेयर वॉश

अपने बालों को धोना है या नहीं यह किसी दिन को देखकर नहीं बल्कि अपने बालों की कंडीशन के हिसाब से तय किया जाता है। जैसे ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को बार-बार सिर धोना पड़ता है और ड्राई हेयर वालों को कम।

बाल धोने का सही तरीका

किसी दिन के हिसाब से नहीं बल्कि बालों पर इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर करता है। किसी माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धोएं।

रविवार को बाल धोने के फायदे

अगर आप काम करते हैं तो रविवार को बाल धोना आपके लिए आसान और आरामदायक होगा। इस दिन आप खाली होते हैं और आपके पास टाइम रहता है।

मिथ को तोड़ें

आज के इस हाई टेक जमाने में इन मिथस को तोड़े और अपनी हाइजीन का अपनी जरूरतों के हिसाब से ध्यान दें। और इन मिथो को अलविदा कहें।

रविवार को बाल धोना न तो अशुभ है और न ही नुकसानदायक। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

महाकुंभ में स्नान करना क्यों जरूरी होता है?