पूजा के समय हाथ जल जाने पर किन बातों का संकेत मिलता है?


By Ayushi Singh26, Mar 2025 12:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। शुभ काम से लेकर दुखदायी काम तक सभी में पूजा-पाठ का विधान है। आइए जानते हैं कि पूजा के समय हाथ जल जाने पर किन बातों का संकेत मिलता है-

माना जाता है अशुभ

माना जाता है कि पूजा करते समय दीपक जलाते हैं और उस समय हाथ जल जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है।

देवी-देवता होते हैं नाराज

अगर पूजा के समय हाथ जल जाता है तो इसका मतलब है कि देवी-देवता आपसे नाराज हैं या पूजा के दौरान कोई गलती हुई है।

अशुद्ध है  मन या शरीर

पूजा के समय हाथ जल जाना यह भी दर्शाता है कि आपका मन या शरीर अशुद्ध है। साथ ही, पूजा करते समय शरीर और मन को शुद्ध रखना चाहिए।

कोई गलती होना

कहा जाता है कि पूजा के समय हाथ जल जाना यह भी दर्शाता है कि आपसे कोई गलती हुई है और इससे अशुभ परिणाम मिलते हैं।

ध्यान कहीं ओर होना

 पूजा के समय हाथ जल जाने का मतलब है कि आपका ध्यान कहीं ओर है और इससे पूजा-पाठ का फल भी प्राप्त नहीं होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

पूजा के समय हाथ जल जाने पर इन बातों का संकेत मिलता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?