रुमाल के रंग से जुड़ी गलतियां मुश्किल में डाल देगी करियर


By Sahil12, Feb 2024 08:00 AMnaidunia.com

रुमाल बदल सकता है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में कई चीजों का महत्व माना जाता है। रुमाल को व्यक्ति हमेशा अपनी जेब में रखता है। शायद आपको हैरानी होगी कि रुमाल भी आपकी किस्मत चमका सकता है।

रुमाल का रंग कैसे चुनें?

यदि आप चाहते हैं कि आपके सभी बिगड़े हुए काम बन जाए तो रुमाल के रंग का खास ध्यान रखना होगा। सही रंग का रुमाल रखने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

करियर को नुकसान

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशि के हिसाब से रुमाल न रखने वालों को करियर में नुकसान होता है। इससे बचने के लिए अपनी राशि के अनुसार ही रुमाल का चयन करें।

मेष और वृषभ राशि

रुमाल का लाल, पीला या गुलाबी रंग मेष राशि वालों को रखना चाहिए। वहीं, वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसकी वजह से इनके लिए सफेद, हरा और सिल्वर रंग का रुमाल रखना शुभ होता है।

मिथुन और कर्क राशि

बता दें कि मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इस वजह से इन्हें हरा, नीला, बैंगनी या समुद्री रंग का रुमाल रखना चाहिए। कर्क राशि वालों को सफेद, क्रीम या गेरुआ रंग का रुमाल रखना चाहिए।

सिंह और कन्या राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य होता है और सिंह राशि वालों को गुलाबी, लाल, गेरुआ और पीले रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। वहीं, कन्या राशि वालों के लिए हरा, नीला और पीला रंग शुभ होता है।

तुला, वृश्चिक और धनु राशि

इन तीनों राशि वालों को गुलाबी, सफेद रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको कारोबार में सफलता मिलेगी।

रुमाल का ऐसा रंग चुनें

मकर और कुंभ राशि वालों को नीला, काला रंग का रुमाल अपनी जेब में रखना चाहिए। इसके अलावा, मीन राशि वालों को पीला, गेरुआ, लाल रंग का रुमाल रखना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

4 दिन बाद शनि-गुरु के योग से 4 राशि वाले बनेंगे करोड़पति