श्री हनुमान जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। संकट के समय में रखा करने के लिए भी बजरंगबली का स्मरण किया जाता है।
आज आपको हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप करने से आपके तमाम संकट दूर हो जाएंगे।
वाद-विवाद और न्यायालय आदि से बचने के लिए ‘ऊं हं हनुमते नमः।’ मंत्र का जाप करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगर आपको जान का खतरा है या फिर कोई शत्रु आपको हानि पहुंचा सकता है तो ऐसे में ‘ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।’ का जाप करें।
बीमारियों से शरीर का बचाव करने के लिए ‘ऊं नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।’ का जाप करना सही होता है।
अगर आप घर में सुख-शांति बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए ‘ऊं नमो भगवते हनुमते नमः।’ का जाप कर सकते हैं।
अगर आप ऐश्वर्य की प्राप्ति चाहते हैं तो इसके लिए आपको ‘अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता।’ का स्मरण करना चाहिए।
हनुमान जी का स्मरण करने से इच्छापूर्ति भी हो सकती है। इसके लिए आपको ‘और मनोरथ जो कोई लावे, सोई अमित जीवन फल पावे।’ का जाप करना होगा।