Hanuman Jayanti 2023: रोज जपे हनुमानजी के यह 12 नाम बनेंगे बिगड़े काम


By Sameer Deshpande04, Apr 2023 09:36 AMnaidunia.com

हनुमानजी के 12 नाम हैं

धर्म ग्रंथों में हनुमानजी के 12 नाम बताए गए हैं, जिनके द्वारा उनकी स्तुति की जाती है।

भय दूर होता है

श्रीहनुमान अंक के अनुसार हनुमानजी के इन 12 नामों का जो पाठ करता है, उसके सभी भय दूर हो जाते हैं और उसे अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं।

हनुमान

एक बार क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने इनके ऊपर अपने वज्र का प्रहार किया। वज्र इनकी ठोड़ी (हनु) पर लगा। हनु पर वज्र का प्रहार होने से ही इनका नाम हनुमान पड़ा।

लक्ष्मणप्राणदाता

राम-रावण युद्ध के दौरान रावण के पुत्र इंद्रजीत के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हुए थे। हनुमान ने संजीवनी लाई थी और लक्ष्मण होश में आए थे। तब से यह नाम पड़ा।

दशग्रीवदर्पहा

दशग्रीव यानी रावण और दर्पहा यानी धमंड तोड़ने वाला। हनुमानजी ने कई बार रावण का धमंड तोड़ा था, इसलिए इनका एक नाम ये भी प्रसिद्ध है।

रामेष्ट

हनुमान भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं। भगवान श्रीराम को प्रिय होने के कारण ही इनका एक नाम रामेष्ट भी है।

फाल्गुनसुख

महाभारत के अनुसार, पांडु पुत्र अर्जुन का एक नाम फाल्गुन भी है। युद्ध के समय हनुमानजी अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजित थे। फाल्गुन सुख का अर्थ है अर्जुन का मित्र।

पिंगाक्ष

पिंगाक्ष का अर्थ है भूरी आंखों वाला। अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी को भूरी आंखों वाला बताया है, इसलिए इनका एक नाम पिंगाक्ष भी है।

अमितविक्रम

विक्रम का अर्थ है पराक्रमी और अमित का अर्थ है बहुत अधिक। हनुमानजी ने अपने पराक्रम से ऐसे बहुत से कार्य किए, जिन्हें करना देवताओं के लिए भी कठिन था।

उदधिक्रमण

उदधिक्रमण का अर्थ है समुद्र का अतिक्रमण करने वाले यानी लांधने वाला। सीता माता की खोज करते समय हनुमानजी ने समुद्र लांघा था। इसलिए इनका यह नाम पड़ा।

अंजनीसुत

माता अंजनी के पुत्र होने के कारण ही हनुमानजी का एक नाम अंजनीसुत भी है।

वायुपुत्र

हनुमानजी का एक नाम वायुपुत्र भी है। पवनदेव के पुत्र होने के कारण ही इन्हें वायुपुत्र भी कहा जाता है।

महाबल

हनुमानजी के बल की कोई सीमा नहीं हैं, इसलिए इनका एक नाम महाबल भी है।

सीताशोकविनाशन

माता सीता के शोक का निवारण करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा।

Tulsi: तुलसी के 11 पत्तों से करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना