धीरे-धीरे बढ़ रहा है हनु मैन का क्रेज, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


By Prakhar Pandey20, Jan 2024 03:48 PMnaidunia.com

हनु मैन का डंका

बॉक्स ऑफिस पर हनु मैन को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। आइए जानते है धीरे-धीरे कैसे बढ़ रहा है हनु मैन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

हनु मैन की टक्कर

हनु मैन इस समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही है। 12 जनवरी 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

जल्द ही 100 करोड़

के निरंजन द्वारा निर्देशित हनु मैन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से अपना जलवा कायम कर लिया था। जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के पास भी पहुंचने वाली है।

पहला शुक्रवार

12 जनवरी 2024 को शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनु मैन ने 8 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी।

दूसरा शुक्रवार

दूसरे शुक्रवार को हनु मैन ने 9 करोड़ की कमाई कर डाली है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को भी 9 करोड़ की कमाई की है।

गुंटूर कारम और कैप्टन मिलर

महेश बाबू की गुंटूर कारम और धनुष की कैप्टन मिलर जहां समय के साथ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में गिरावट आ रही है। वहीं हनु मैन के कलेक्शन में लगातार उछाल आ रहा है।

पूरी फिल्म का कलेक्शन 

हनु मैन ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 98 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

कैसी हैं फिल्म?

हनु मैन के लिए मेकर्स को काफी ज्यादा सराहा जा रहा है। कम बजट में बनी यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2023 ने बचा लिया इन सितारों का डूबता करियर?