7 जुलाई 1981 को जन्मे एमएस धोनी इस साल अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। आइए देखते हैं एमएस धोनी के करियर के बेहतरीन रिकॉर्ड्स के बारे में।
अगर फील्ड पर सबसे ज्यादा कूल रहने का रिकॉर्ड बना होता तो उसमें भी धोनी नंबर वन होते। धोनी के क्रिकेटिंग माइंड की दुनियाभर के क्रिकेट जगत के खिलाड़ी काफी तारीफ करते है।
धोनी ने अपना डेब्यू 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। डेब्यू मैच में धोनी सिर्फ शून्य पर आउट हुए थे। धोनी ने टेस्ट डेब्यू 2005 में श्रीलंका और टी20 डेब्यू साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।
एमएस धोनी इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान है जिन्होंने भारत को लिए 3 इंटरनेशनल ट्रॉफी जिताई हैं। 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी।
धोनी के नाम सातवें नंबर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक भी दर्ज हैं। धोनी ने वनडे में खेलते हुए 10 शतक और 73 अर्धशतक मारे है। सातवें नंबर पर खेलते हुए भी धोनी ने 2 शतक मारे है।
स्टंपिंग के मामले में भी धोनी का कोई जवाब नहीं है, पलक झपकते ही धोनी विकेट के पीछे से गिल्लियां उड़ा देते थे । धोनी ने तीनों क्रिकेट फॉर्मेट को मिलाकर 195 स्टंपिंग की है।
बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के नाम 183 रन का हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी के बाद इस सूची में 172 रन के हाईएस्ट स्कोर के साथ एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है।
बतौर कप्तान धोनी के नाम सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। धोनी के नाम वनडे में बतौर कप्तान 350 मैचों में 200 से ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।