क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। 19 नवंबर को संभावित रूप से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा।
आईसीसी वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर से शुरु होने वाला है। आइए जानते हैं वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
50 ओवर के वर्ल्ड कप मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में क्रिस गेल टॉप पर आते है। गेल ने वर्ल्ड कप मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं।
एबी डीविलियर्स वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की सूची में आते है। एबी ने 23 विश्वकप मुकाबलों में 37 छक्के मारे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भी विश्वकप में खेली पारियों में 31 छक्के मारे थे। बतौर कप्तान 2003 और 2007 में पोंटिंग ने विश्वकप का खिताब जिताया था।
न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रहें ब्रैंडन मैकुलम भी इस सूची में चौथे नंबर पर आते है। मैकुलम ने विश्वकप मैचों में 29 छक्के मारे थे।
साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हर्शल गिब्स के नाम एक ओवर में 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। गिब्स ने विश्वकप मैचों में 28 छक्के लगाए है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम भी सबसे अधिक छक्के मारने वालों की सूची में शामिल है। सचिन ने विश्वकप मैचों में 27 छक्के मारे हैं।