रणवीर सिंह को फिल्मों में उनकी एनर्जेटिक परफार्मेंस के लिए जाना जाता हैं। आइए जानते हैं रणवीर के 38 साल के होने पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे। रणवीर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। एक्टर ने अपनी ग्रेजुएशन इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से की हैं।
रणवीर सिंह ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2010 में बैंड बाजा बारात फिल्म से किया था। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
रणवीर ने पद्मावत और सिंबा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया था जबकि सिंबा ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
रणवीर सिंह द्वारा पद्मावत फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया गया था। रणवीर ने इस किरदार को इतने बेहतरीन ढंग से निभाया था कि थियेटर में बैठी ऑडियंस काफी इंप्रेस हुई थी।
रणवीर को उनकी एनर्जेटिक परफार्मेंस के लिए भी जाना जाता है। बाजीराव मस्तानी से लेकर गली बॉय तक में एक्टर ने बेहतरीन लुक ट्रांसफॉर्मेशन करके फैंस का दिल जीता हैं।
एक्टर जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रणवीर ने अब तक लगभग 15 फिल्मों में काम किया है। एक्टर द्वारा अभिनीत ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों का बेतहाशा प्यार मिला हैं।