Happy Birthday: तापसी पन्नू की बेहतरीन एक्टिंग की मिसाल हैं ये फिल्में


By Prakhar Pandey01, Aug 2023 10:01 AMnaidunia.com

तापसी पन्नू

पिछले 15 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय तापसी पन्नू अपनी दमदार अदाकारी और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती है। तापसी के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी कुछ बेहतरीन परफार्मेंश के बारे में।

बर्थडे

तापसी का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस इस साल अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। डीवा ने अपने करियर की शुरूआत टॉलीवुड से की थी।

बेबी

2015 में आई बेबी में तापसी ने शबाना खान नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था। ये फिल्म तापसी के करियर में बेस्ट पर्फारमेंस में से एक हैं।

पिंक

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध पिंक एक लीगल थ्रिलर फिल्म हैं। इस फिल्म में तापसी ने एक बैचलर लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए भी एक्ट्रेस की काफी तारीफ हुई थी।

नाम शबाना

नाम शबाना शिवम् नायर द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। नाम शबाना की कहानी तापसी पन्नू के किरदार के इर्द- गिर्द ही घूमती है। यह फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी।

सांड की आंख

2019 में आई सांड की आंख एक बॉयोग्रॉफिक्ल ड्रामा फिल्म थी। मूवी में तापसी ने प्रकाशी तोमर का किरदार निभाया था। लोगों द्वारा फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को काफी सराहा गया था।

थप्पड़

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित थप्पड़ 2020 में आई एक ड्रामा फिल्म थी। तापसी ने फिल्म एक हाउसवाइफ का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस ने अपने इस किरदार में भी जोरदार परफार्मेंस दी थी।

हसीना दिलरूबा

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हसीना दिलरूबा भी एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। मूवी में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्द्धन राणे अहम किरदार में थे। इस फिल्म ने भी लोगों को काफी एंटरटेन किया था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साड़ी में श्वेता की मदमस्त अदाएं देख हो जाएंगे दीवाने