इन दिनों हरा चना खाया जा रहा है। सर्दियों में पालक, मेथी, बथुआ, मूली, सरसों के साथ हरा चना इस सीज़न की खास आवक है।
हरे चने को बहुत पौष्टिक सब्जी माना जाता है। यदि आप इसे मक्के की रोटी या किसी मोटे अनाज के साथ खाते हैं तो बहुत लाभकारी है।
इसके कई उपयोग हैं। सब्जी के अलावा इसका हलुवा भी बनता है। इसे भूनकर भी खाया जाता है। बाजार में बिकता है।
यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी विटामिन्स का खजाना होता है। इसका सेवन सेहत को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाएगा।
हरे चने में प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। जो हमारे मसल्स, आंखों और बालों के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही हरे चने में विटामिन ए और सी की भी मात्रा होती है। विटामिन सी इम्यूनिटी मजबूत बनाता है।
हरे चने को साफ कर मिक्सी में पीस लें। पेस्ट को दो हिस्सों में बांट लें। आधे पेस्ट में दही डालकर फेंट लें। कढ़ाई में तेल गरम कर इन चनों की पकौड़ियां बना लें। सुनहरा होने तक सारी पकौड़ियां तलें।
हरा चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले हरे चने को धो लें। इसके बाद इसे नमक वाले पानी में हल्का उबाल लें। वैसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसके बाद इसमें प्याज और टमाटर बारीक काट लें।