हार्दिक पांड्या आज 30 वर्ष के हो गए हैं और उनका वो आज अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने उतरने वाले हैं।
आज के मैच में हार्दिक अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। अगर ये वो कर पाते हैं तो उनके लिए 'सोने पे सुहागा' से कम नहीं होगा।
आज हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर उनकी कुछ खास उपलब्धियों के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने छोटे से करियर में हासिल किया है।
हार्दिक पांड्या दुनिया के बेहतरीन ऑल राउंडर हैं। वो नई गेंद से गेंदबाजी के साथ-साथ मैच फिनिश करने का जुनून भी रखते हैं।
हार्दिक पांड्या की असल पहचान आईपीएल से मिली है जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था।
हार्दिक पांड्या की असल पहचान आईपीएल से मिली है जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था।
हार्दिक पांड्या ने अब तक कुल 123 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 30 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से कुल 2,309 रन बनाए हैं।
वहीं, उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 33.26 की औसत और 8.80 की इकोनॉमी से 53 विकेट झटके हैं।
हार्दिक पांड्या फिलहाल भारतीय टीम के टी 20 के कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कई सीरीज भी जीती है।