वर्ल्ड कप में बनाया गया हर रिकॉर्ड अपने आप में काफी अहमियत रखता है। आज हम बात करेंगे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल रन चेज के बारे में।
पाकिस्तान ने विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका के 345 रनों के लक्ष्य को चेज करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। पाकिस्तान वर्ल्ड कप में इस समय सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन चुकी है।
आयरलैंड ने 2011 विश्व कप के दौरान बड़ा उलटफेर किया था। आयरलैंड ने इंग्लैंड के 329 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट रहते हासिल कर लिया था।
2019 विश्व कप के दौरान बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 विकेटों से हराकर लंबा सक्सेसफुल रन चेज किया था। वेस्टइंडीज के 322 रनों को बांग्लादेश ने 7 विकेट रहते ही हासिल कर लिया था।
बांग्लादेश ने 2015 विश्व कप में पहले भी एक बार स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। स्कॉटलैंड के 319 के जवाब में बांग्लादेश ने 6 विकेट रहते 322 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था।
1992 विश्व में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 313 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने इस टार्गेट को 3 विकेट रहते हासिल कर लिया था।
2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 310 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को श्रीलंका ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।
2011 विश्वकप में आयरलैंड जबरदस्त फॉर्म में चल रही थी। आयरलैंड ने नीदरलैंड के 307 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट रहते हासिल कर लिया था।