बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए गेंद रोकने के प्रयास में ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी, जिसकी परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो पांड्या की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन में बढ़ोतरी कर दी है और वह अगले तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं।
खबर सामने आ रही है कि स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे, जो टीम के लिए कड़ी चुनौती होने वाली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, हार्दिक के टखने में काफी सूजन है और उसमें ग्रेड 1 लिगामेंट टियर है। जिसके कारण दर्द भी है।
हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैदान ओर नहीं उतार पाए थे और उनकी जगह टीम में सूर्य कुमार यादव को मौका दिया गया था।
हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैदान ओर नहीं उतार पाए थे और उनकी जगह टीम में सूर्य कुमार यादव को मौका दिया गया था।
अब इंग्लैंड के खिलाफ खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा लखनऊ में आर अश्विन को मौका दे सकते हैं क्योंकि यहां की पिच स्पिन को अच्छी खेलती है।
इस समय टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। भारतीय टीम एकमात्र टीम है जो अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं वो बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों में ही काफी फिट हैं।