एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया पहला मैच बेनतीजा रहा था। इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों का जबरदस्त दबदबा देखा गया था। आइए जानते है हरीश रउफ से कोहली इस बार बदला ले पाएंगे या नहीं?
2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकल स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाक मुकाबले में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। बाद में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने पारी संभाली थी।
हरीश और शाहीन की जबरदस्त गेंदबाजी के सामने भारत के जहां बड़े नाम सस्ते में आउट हो गए थे। वही ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने 5वें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई थी।
पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी के बावजूद ईशान ने 82 और हार्दिक ने 87 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में शाहीन ने 4, नसीम और हरीश ने 3-3 विकेट लिए थे। बाद में बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा था।
हरीश रउफ की गेंद पर इशान किशन एक खराब शॉट खेलकर बाबर आजम के हाथों कैच आउट हो गए थे। इस दौरान सेलिब्रेशन करते हुए हरीश आक्रामक होकर ईशान को मैदान से बाहर जाने का इशारा करते नजर आए थे।
हरीश के इस इशारे का जवाब इशान ने शांत रहकर दिया था। ईशान ने बाद में कहा कि वो इसका सही मौका आने पर जवाब देंगे।
विराट कोहली और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच मैच रद्द होने के बाद काफी हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिला था। हालांकि फैंस को 10 सितंबर को भारत और पाक के बीच खेले जाने वाले मैच में कोहली के जवाब का इंतजार है।
हरीश रउफ और विराट कोहली जब भी आमने-सामने पड़ है। विराट ही विजयी रहे है, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हरीश रउफ के सिर के ऊपर से मारा बेहतरीन छक्का आज भी रउफ को याद आता होगा।