कोहली की 7 ऐसी इनिंग जिससे हारा मैच जीता भारत


By Prakhar Pandey07, Sep 2023 04:35 PMnaidunia.com

विराट कोहली

रन चेज में रन मशीन की गति से रन बनाने वाले विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई फंसे हुए मैच में भी भारत को जीत दिलाई है। आइए जानते है कोहली की 7 ऐसी परियों के बारे जिससे हारा मैच जीता भारत।

82 बनाम पाकिस्तान

2022 टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी। भारत के जल्दी 4 विकेट खो देने के बाद भी कोहली पिच पर टिके रहें और 52 गेंदों में 82 रन की लाजवाब पारी खेलकर मैच जिताया था।

82 बनाम ऑस्ट्रेलिया

विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और आक्रामक हो जाता है। 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी विराट ने अंडर प्रेशर 51 गेंदों में 82 रन बनाकर टीम को मैच जिताया था।

72 बनाम दक्षिण अफ्रीका

कोहली ने मैच दर मैच यह बात सिद्ध की है कि वो क्यों बड़े मैच के खिलाड़ी कहे जाते है। 2014 टी 20 वर्ल्ड कप मैच में कोहली अफ्रीका के खिलाफ कठिन परिस्थितियों में भी 44 गेंदों में 72 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

94 बनाम वेस्टइंडीज

2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए भी कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेली थी। वेस्टइंडीज ने भारत को 209 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में कोहली के 50 गेंदों में 94 की मदद से भारत ने यह मैच जीत लिया था।

जानदार शतक

कोहली ने 2022 में एक एशिया कप मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला और अब तक का इकलौता टी-20 शतक मारा था। इस दौरान कोहली ने 12 चौके और 6 छक्के मारे थे। भारत यह मैच 101 रनों के फासले से जीता था।

ग्रेट इनिंग

कोहली की वनडे करियर की ग्रेट इनिंग साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप वनडे मैच में आई थी। इस मैच में कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ 183 रनों का स्कोर बनाया था। कोहली की इस पारी की बदौलत 6 विकेट रहते भारत ने 331 रन बनाए थे।

टेस्ट में बेस्ट

विराट टेस्ट में भी बेस्ट है। कोहली ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई बार टेस्ट मैचों में भी मैच विनिंग पारियां खेलकर मैच जिताया है। 2023 में भी कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रनों की पारी खेलकर मैच ड्रॉ कराया था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

World Cup 2023: Ind-Pak टिकट के लिए मचा हाहाकार, BCCI पर उठे प्रश्न