हरियाली तीज पर करें इन चीजों का दान, जीवन होगा खुशहाल


By Sahil03, Aug 2024 04:39 PMnaidunia.com

हरियाली तीज कब है?

इस बार 7 अगस्त यानी बुधवार के दिन हरियाली तीज मनाई जाएगी। शास्त्रों में बताया गया है कि वैवाहिक जीवन की खुशियों के लिए तीज के मौके पर दान जरूर करना चाहिए।

खीरे का दान करें

हरियाली तीज पर खीरे का दान उत्तम माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दान को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।

कपड़ों का दान करें

हरियाली तीज के दिन कपड़ों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके लिए जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े खरीद के पहनने के लिए दें।

धन का दान करें

किसी धार्मिक स्थल पर हरियाली तीज के मौके पर धन का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

जरूरतमंद को अनाज का दान करें

शास्त्रों में अन्न के दान को सबसे उत्तम माना गया है। जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज का दान करने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट कम हो जाते हैं।

श्रृंगार सामग्री का दान

हरियाली तीज के मौके पर श्रृंगार सामग्री का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां दोनों बढ़ते हैं।

फल और मिठाई का दान

आप चाहे तो हरियाली तीज के दिन फल और मिठाइयों का दान भी कर सकते हैं। इस तरह का दान करने वाले के घर में सुख-शांति का वास रहता है।

बर्तनों का दान करें

हरियाली तीज के अवसर पर बर्तनों का दान जरूर करें। इसके लिए किसी जरूरतमंद इंसान को खोजकर उसे बर्तन दान में दें।

यहां हमने जाना कि किन वस्तुओं का दान करना हरियाली तीज पर शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बरगद की जड़ धारण करने से क्या होता है?