हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी देवी-देवता का वास होता है। गाय के दर्शन करने से सभी देवी-देवता के दर्शन हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि गौ माता को खुश कैसे करें-
ऐसा माना जाता है कि गाय के गले और पीठ को सहलाने गौ माता प्रसन्न होती है, और गौ माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। इसके साथ ही, गौ माता के आशीर्वाद के साथ-साथ देवी-देवताओं की भी कृपा प्राप्त होती है।
ऐसा कहा जाता है कि गाय को रोटी खिलाने से गौ माता प्रसन्न होती है और इससे घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और मनोकामना भी पूरी होती है।
गाय को हरा चारा खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। गाय को बुधवार और शुक्रवार के दिन विशेष रूप से हरा चारा खिलाने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है।
गाय को रोजाना गुड़ के साथ रोटी खिलाने से अलौकिक शक्ति की सहायता प्राप्त होती है और हर बिगड़े काम बनने लगते हैं। ऐसा रोजाना करने से सारे काम बनने लगते हैं और तरक्की भी मिलती है।
गाय को रविवार और गुरुवार के दिन गुड़ और चने की दाल खिलाने से काफी परेशानियां दूर हो जाती है। इससे घर में धन का आगमन होता है और विवाह के योग भी बनने लगते हैं।
गाय को हरी सब्जी खिलाने से व्यापार में बहुत लाभ मिलता है और इससे गौ माता प्रसन्न होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।
ऐसे गौ माता को खुश कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM